Wednesday, 2 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · झारखंड

2 सितंबर की टॉप-20 खबरें : PM मोदी को तस्वीर से हटाकर पाक PMO ने की ओछी हरकत, नेपाल के जंगलों में दफनाई जा रही लाशें

INT News2 September 2026 at 07:06 am

1. नेपाल में बाढ़ से 1003 की मौत, PM बालेन शाह ने बयां किया दर्द, बोले- 'पहाड़ों पर ऐसी बर्बादी पहले नहीं देखी'

नेपाल में रसुवा के भोटे कोशी क्षेत्र में बाढ़ से भारी तबाही मचने और 1003 लोगों की मौत की खबर बेहद बड़ी और भावनात्मक है. मौत का आंकड़ा, आपदा और PM का बयान इसे हाई-इंटरेस्ट स्टोरी बनाते हैं. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

2. VIDEO : नेपाल बाढ़ का खौफनाक मंजर, अस्पतालों में कम पड़ रही जगह; जंगलों में दफनाई जा रही लाशें

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ ने तबाही मचाई है. अस्पतालों में शवों के ढेर लग गए हैं, जगह कम पड़ने पर प्रशासन ने अज्ञात शवों को जंगलों में दफनाने का निर्णय लिया है. डीएनए सैंपल लेकर दफनाने की नई व्यवस्था की गई है. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

3. UP Flood Alert: पीलीभीत में बारिश से बिगड़े हालात, उफनाईं नदियां, DM ने स्कूल बंद करने का दिया आदेश

पीलीभीत में भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. शारदा और खकरा नदियां उफान पर हैं, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. प्रशासन ने सतर्कता बरती है और बच्चों की सुरक्षा के लिए कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों को बुधवार, 2 सितंबर को बंद रखने का आदेश दिया है. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

4. बैंकिंग सेक्टर में 13,706 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए आवेदन शुरू

IBPS ने RRB 15th Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए 13,706 पद भरे जाएंगे. आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू हो गई है. उम्मीदवार 21 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

5. Supreme Court ने प्रदर्शनकारियों की FIR की रद्द, Jharkhand के छात्रों पर दर्ज केस का क्या होगा? जानें कितने लोगों पर हुई कार्रवाई

सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले से देशभर के छात्र प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत मिली है, लेकिन झारखंड के JPSC-JSSC आंदोलनकारियों के मामले में स्थिति अलग है. जानें आपके खिलाफ दर्ज FIR का क्या होगा. पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

6. 'जल्द मार दिए जाओगे', चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी, गृह मंत्रालय से जांच की मांग

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी मिली है. बिना दस्तखत वाली चिट्ठी में आतंकियों का जिक्र किया गया है. इसके बाद खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय ने गृह मंत्रालय को खत लिखकर जांच और सुरक्षा मजबूत करने की मांग की है. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

7. असम में भूस्खलन: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, मलबे से जिंदा निकला 19 साल का युवक

गुवाहाटी के नूनमाटी इलाके में भूस्खलन ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं, जिसमें 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हालांकि, 19 साल का बेटा मलबे में फंसा होने के बावजूद जीवित बाहर निकाला गया. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

8. S-500 और Su-57 पर रूस का बड़ा दांव, भारत को देगा मेगा ऑफर! पुतिन के दिल्ली दौरे से पहले बढ़ी हलचल

रूस भारत को अपने अत्याधुनिक S-500 प्रोमेथियस एयर डिफेंस सिस्टम और Su-57 फेलन स्टील्थ फाइटर जेट की पेशकश कर रहा है. यह कदम दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने की कोशिशों के बीच आया है. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

9. SCO में PM मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश, सामने बैठे थे शहबाज शरीफ; बोले- आतंकवाद पर ‘डबल स्टैंडर्ड’ नहीं चलेगा

किर्गिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर बेहद सख्त संदेश दिया. उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मौजूदगी में आतंकवाद के खिलाफ एकजुट कार्रवाई की अपील की. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

10. SCO Summit: PM मोदी को तस्वीर से हटाकर पाक PMO ने की ओछी हरकत, बेइज्जती के बाद शहबाज ने किया डैमेज कंट्रोल

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. दरअसल, किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का सम्मेलन चल रहा था. सम्मेलन के आखिरी दिन पीएम मोदी सहित चीन के राष्ट्रपति, पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फोटो सेशन में हिस्सा लिया. यहां तक तो ठीक था, लेकिन उसके बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री कार्यालय ने ओछी हरकत कर दी. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

11. तीन बार नोटिस के बाद भी प्रोफाइल अधूरी, बिहार के 58749 शिक्षकों के लिए आया अपडेट

बिहार में शिक्षकों के बायोडाटा को लेकर शिक्षा विभाग ने स्थिति साफ कर दी है. विभाग ने कहा है कि किसी शिक्षक का डेटा ई-शिक्षाकोष पोर्टल से गायब नहीं हुआ है. राज्य के 579214 शिक्षकों में 520465 के प्रोफाइल अपडेट हैं, जबकि 58749 शिक्षकों का प्रोफाइल अपडेट होना अभी बाकी है. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

12. अचानक क्यों बंद हुआ Google Play Store? जानिए स्क्रीन पर क्यों आ रहा है '500 Error'

भारत में गूगल प्ले स्टोर के सर्वर में अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण सैकड़ों यूजर्स परेशान हैं. ऐप डाउनलोडिंग से लेकर इन-ऐप परचेज तक ठप हो गए हैं. जानिए क्या है 500 एरर का मतलब. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

13. IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी; वैभव सूर्यवंशी भी शामिल

अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. जसप्रीत बुमराह की वापसी इस टीम की सबसे अच्छी खबर है. जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह और कौन बाहर हुआ. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

14. महुआ मोइत्रा को भीड़ ने घेरा, लगे ‘गो बैक’ के नारे, काले झंडे दिखाये गये, टीएमसी सांसद का आरोप- कार पर हुआ हमला

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को अपने निर्वाचन क्षेत्र नदिया में विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा. भीड़ ने 'गो बैक' के नारे लगाये. महुआ की कार पर हमले का भी आरोप लगा है. जानें पूरा मामला. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

15. टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी की ‘भतीजी’ वृष्टि मुखर्जी ने की आत्महत्या, बीरभूम में फांसी के फंदे से झूलती मिलीं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भतीजी वृष्टि मुखर्जी बीरभूम के रामपुरहाट में अपने घर में मृत मिली हैं. 28 वर्षीय वृष्टि ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि नौकरी जाने के बाद से वह तनाव में थीं. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

16. नया मॉडल, वही इंजन और फीचर्स... 2027 Kawasaki Ninja 500 हुई लॉन्च, कीमत इतनी की खरीद लेंगे नई कार

कावासाकी ने भारत में 2027 निंजा 500 को 5.76 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च कर दिया है. यह अपडेट केवल एक नए मॉडल-ईयर बैच और नए पेंट जॉब तक ही सीमित है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

17. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के सेट पर ऐसा क्या हुआ कि सोनल चौहान के मुरीद हो गए Ravi Kishan? म्यूजिक लॉन्च पर किया खुलासा

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के म्यूजिक लॉन्च पर रवि किशन ने ‘घूम घूम’ गाने पर सोनल चौहान के साथ लगाए जोरदार ठुमके. 2 डिग्री ठंड में सोनल के डेडिकेशन की तारीफ करते हुए अभिनेता ने उनके जज्बे को 'शक्ति' बताया. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

18. बारिश में बार-बार हो जाते हैं बीमार? डाइट में शामिल करें ये 5 हेल्दी फूड्स

बारिश के मौसम में पाचन और इम्यूनिटी को मजबूत रखें. जानें वो 5 हेल्दी फूड्स जो आपकी डाइट में जरूर होने चाहिए. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

19. सितंबर में इन 3 मूलांक वालों को रहना होगा सावधान, धन और करियर में आ सकती हैं चुनौतियां

सितंबर का महीना कुछ मूलांक वालों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है. इस दौरान धन, करियर और रिश्तों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी. ऐसे में आइए जानते है किन 3 मूलांक वालों को सितंबर में संभलकर रहने की आवश्यकता है. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

20. Kal Ka Rashifal 2 September 2026: भाद्रपद पंचमी और ध्रुव योग का अद्भुत संयोग, जानें किन 5 राशियों पर बरसेगी बप्पा की अपार कृपा

कल 2 सितंबर 2026 बुधवार को भाद्रपद मास की कृष्ण पंचमी तिथि रहेगी. भगवान गणेश और बुध ग्रह से जुड़े इस दिन ध्रुव योग स्थिरता का संकेत देता है. जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का कल का राशिफल और जरूरी सलाह. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर