national · महाराष्ट्र
महात्मा गांधी के पड़पोते ने चुनाव आयोग की नीयत पर उठाए सवाल, बोले-मताधिकार छीनना गंभीर अपराध के समान
INT News5 October 2026 at 09:47 pm

मुंबई, 5 अक्टूबर। चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बीच महात्मा गांधी के पड़पोते तुषार गांधी ने चुनाव आयोग की नीयत और रवैये को लेकर सवाल खड़ा किया। दोष साबित होने पर उन्होंने आयोग को जवाबदेही के साथ दंड की भी अपील की।