Monday, 5 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

कैप्टन स्मित ने दुनिया में बढ़ाया भारत का गौरव, लेकिन राहुल गांधी ने साधी चुप्पी: संजय निरुपम

INT News4 October 2026 at 11:31 pm

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर। शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के विभाग प्रमुख प्रदीप पुर्नेकर की हत्या, विपक्षी एकता में फूट और फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार के पराक्रम को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कैप्टन स्मित मच्छार की दुनियाभर में हो रही प्रशंसा पर राहुल गांधी की चुप्पी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब पूरी दुनिया में भारत की जय-जयकार हो रही है तो ये लोग जलकर राख हो रहे हैं।