Monday, 17 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

डंपिंग यार्ट हटाने 50 गांवों के लोग कलेक्टर से मिले:सतना में आने-जाने में आ रही समस्या; खुले में कचरा डालने पर नाराजगी

INT News17 August 2026 at 06:46 pm

सतना में कृपालपुर-रामस्थान रोड पर नगर निगम द्वारा बनाए गए डंपिंग यार्ड के विरोध में सोमवार को क्षेत्र के नागरिकों ने कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खुले में कचरा डालने से गंदगी, दुर्गंध और मच्छरों के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में बताया गया कि इस मार्ग से प्रतिदिन लगभग 50 गांवों के लोग आवागमन करते हैं। कचरे के कारण किसानों, छात्रों और मरीजों को विशेष रूप से दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गंदगी से बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है, साथ ही आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। ग्रामीणों ने इस बात पर जोर दिया कि एक ओर सरकार स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता का संदेश दे रही है, वहीं नगर निगम खुले में कचरा डालकर इस अभियान को चुनौती दे रहा है। अवनीश शुक्ला ने बताया कि कचरे की दुर्गंध से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। उन्होंने डंपिंग यार्ड को तत्काल हटाकर किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में विमल द्विवेदी, शारदा शुक्ला, अमर तिवारी, लव कुश तिवारी, सचिन पांडे, धनंजय द्विवेदी, शिवम गौतम, आशीष गौतम, हीरु किशन पांडे, रामकृष्ण, अमन तिवारी और अवनीश शुक्ला सहित कई अन्य नागरिक शामिल थे।