समाचार · मध्य प्रदेश
कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान, रैली निकाली व प्रतियोगिता हुई
INT News14 August 2026 at 05:53 am
खंडवा | श्री हुकुमचंद यादव शासकीय नवीन आदर्श महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ चलाया जा रहा है। अभियान 9 से 16 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान रोज राष्ट्रप्रेम से जुड़ी गतिविधियां कराई जा रही हैं। 10 अगस्त को विद्यार्थियों के लिए ‘तिरंगा प्रश्नोत्तरी’ हुई। 11 अगस्त को वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। 12 अगस्त को रंगोली, पोस्टर, भाषण, देशभक्ति गीत और ‘सैनिक के नाम एक पत्र’ प्रतियोगिताएं हुईं। 13 अगस्त को स्टाफ, विद्यार्थियों और एनएसएस स्वयंसेवकों ने तिरंगा रैली निकाली।