national · झारखंड
झारखंडः पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता मन्नान मल्लिक का निधन, चार दिन पहले 15 साल पुराने मामले में हुई थी सजा
INT News14 July 2026 at 11:15 am

रांची, 14 जुलाई। झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान मल्लिक का मंगलवार को रांची के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से राज्य के राजनीतिक हलकों में शोक की लहर है। विभिन्न दलों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।