entertainment
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे फिल्मी सितारे; जीनत अमान और ओमी वैद्य ने सरकार से की बातचीत की अपील
INT News14 July 2026 at 12:27 pm

मुंबई, 14 जुलाई। भारतीय इंजीनियर, शिक्षा सुधारक और जलवायु कार्यकर्ता सी. सोनम वांगचुक कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के साथ जंतर-मंतर पर अनशन में बैठे हैं। उनके सपोर्ट में अब मनोरंजन जगत से अभिनेत्री जीनत अमान और '3 इडियट्स' के 'चतुर', यानी कि ओमी वैद्य आए हैं। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार से बातचीत का प्रस्ताव रखा है।