national · उत्तर प्रदेश
आषाढ़ अमावस्या पर त्रिवेणी संगम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पितरों की शांति के लिए किए अनुष्ठान
INT News14 July 2026 at 12:14 pm

प्रयागराज, 14 जुलाई। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आषाढ़ अमावस्या के अवसर पर मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान कर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति, परिवार की सुख-समृद्धि और जीवन में मंगल की कामना की। इस दौरान लोगों ने पिंडदान, तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य जैसे धार्मिक अनुष्ठान भी किए।