national
दतिया उपचुनाव : कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची; कमलनाथ, दिग्विजय सिंह समेत कई दिग्गजों के नाम शामिल
INT News14 July 2026 at 12:25 pm

दतिया, 14 जुलाई। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने 30 जुलाई को होने वाले उपचुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इन सभी नेताओं को जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 77(1) के तहत अधिकृत स्टार प्रचारक बनाया गया है।