Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

'पैन इंडिया' फिल्मों को लेकर बोले अदिवी शेष, 'भाषा नहीं, कहानी हो असली पहचान'

INT News14 July 2026 at 12:06 pm

मुंबई, 14 जुलाई। तेलुगु सिनेमा के चर्चित अभिनेता और लेखक अदिवी शेष अपनी दमदार फिल्मों के साथ-साथ बेबाक राय रखने के लिए भी जाने जाते हैं। पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है और उनकी फिल्मों को देशभर के दर्शकों का प्यार मिला है। अदिवी शेष का मानना है कि अब फिल्मों को भाषा के दायरे में बांधकर देखने की सोच बदलनी चाहिए।