national · पश्चिम बंगाल
21 जुलाई टीएमसी का प्रोग्राम नहीं, बंगाल के इतिहास का काला दिन : दिलीप घोष
INT News14 July 2026 at 12:26 pm

कोलकाता, 14 जुलाई। टीएमसी की 21 जुलाई को कोलकाता के एस्प्लेनेड स्थित विक्टोरिया हाउस के सामने होने वाली 'शहीद दिवस' रैली विवादों में घिर गई है। पुलिस ने ममता बनर्जी वाले गुट को कानून-व्यवस्था और धारा 163 का हवाला देकर अनुमति नहीं दी। पार्टी ने हाईकोर्ट का रुख किया है, जबकि बागी गुट को वैकल्पिक स्थान मिला है। इस बीच पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है।