national · महाराष्ट्र
मुंबई: गंभीर खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता उल्लंघन मिलने पर बॉम्बे प्रेसीडेंसी रेडियो क्लब का फूड लाइसेंस निलंबित
INT News21 August 2026 at 08:55 pm

मुंबई, 21 अगस्त। महाराष्ट्र राज्य के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने गंभीर खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता संबंधी अनियमितताएं पाए जाने के बाद दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थित द बॉम्बे प्रेसीडेंसी रेडियो क्लब लिमिटेड का फूड बिजनेस लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।