national · झारखंड
रांची, गिरिडीह और हजारीबाग में छात्रों और झामुमो समर्थकों में झड़प, सीएम हेमंत का पुतला फूंकने के दौरान टकराव
INT News21 August 2026 at 09:53 pm

रांची, 21 अगस्त। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन शुक्रवार को रांची,गिरिडीह और हजारीबाग में टकराव में बदल गया। तीनों जगह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने पहुंचे छात्रों और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के समर्थकों के बीच झड़प हुई।