world
भारत-भूटान ने सीमा समन्वय पर हुई प्रगति की समीक्षा की, संयुक्त कार्य योजना को दिया अंतिम रूप
INT News21 August 2026 at 09:56 pm

थिम्पू, 21 अगस्त। भूटान के राष्ट्रीय भूमि आयोग के तहत गठित सर्वे ऑफ इंडिया और इंटरनेशनल बाउंड्रीज यूनिट के बीच एक संयुक्त तकनीकी बैठक हुई। भारतीय दूतावास की ओर से शुक्रवार को साझा जानकारी के अनुसार, बैठक में द्विपक्षीय सीमाओं के रखरखाव और समन्वय पर चल रहे कार्य की समीक्षा की गई।