national
वंदे मातरम को लेकर भाजपा पर बरसे पवन बंसल, बोले- '90 साल बाद विवाद पैदा कर ध्यान भटकाना चाहती है सरकार'
INT News21 August 2026 at 09:54 pm

चंडीगढ़, 21 अगस्त। वंदे मातरम और 'वन डे, वन यूनिवर्सिटी' को लेकर कांग्रेस नेता पवन कुमार बंसल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 90 वर्षों से दो छंद गाए जा रहे हैं और भाजपा ने अब नाकामियों को छिपाने के लिए विवाद पैदा किया है। बंसल ने आरोप लगाया कि सरकार संसद में हंगामे के बीच बिल पास कराकर लोगों का ध्यान भटका रही है और यूनिवर्सिटी में अपनी विचारधारा थोपने की कोशिश कर रही है।