national · दिल्ली
चुनावी मुद्दे और गठबंधन के सहारे नई रणनीति गढ़ने में जुटे राहुल गांधी
INT News21 August 2026 at 10:06 pm

नई दिल्ली, 21 अगस्त। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इन दिनों एक ओर चुनावी मुद्दों को लेकर आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं, तो दूसरी ओर आगामी विधानसभा चुनावों से पहले विपक्षी गठबंधनों को मजबूत करने की कोशिशों में जुटे हैं। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को संसद से लेकर संसद मार्ग थाने तक ले जाकर उन्होंने इसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने का प्रयास किया है।