Wednesday, 2 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · दिल्ली

दिल्ली में आज 35 से ज्यादा सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों पर जाने से बचें, देखें वैकल्पिक रूट

INT News2 September 2026 at 09:07 am

BRICS Summit 2026 की तैयारियों के तहत बुधवार, 2 सितंबर को दिल्ली में मोटरकेड रिहर्सल (काफिले की सुरक्षा और आवाजाही का अभ्यास) किया जाएगा. इसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक राजधानी की कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन और आवाजाही पर नियंत्रण रहेगा.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, इस 22 डायवर्जन पॉइंट बनाए गए हैं. वहीं, 35 से ज्यादा सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेंगी. पुलिस ने लोगों से संभव हो तो मेट्रो का इस्तेमाल करने की अपील की है.

5 घंटे तक रहेगा ट्रैफिक का असर

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, मोटरकेड रिहर्सल के दौरान सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक ट्रैफिक प्रभवाति रहेगा. इस दौरान प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक को जरूरत के मुताबिक रोका या दूसरे रास्तों पर भेजा जाएगा. इसका असर खास तौर पर नई दिल्ली, मध्य दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, धौला कुआं, लोदी रोड, मथुरा रोड और भारत मंडपम की तरफ जाने वाले रास्तों पर पड़ सकता है.

किन प्रमुख सड़कों पर असर पड़ेगा?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी में 35 से ज्यादा सड़कों को प्रभावित बताया गया है. इनमें प्रमुख सड़कें हैं:

कहां-कहां डायवर्जन पॉइंट?

ट्रैफिक पुलिस ने कुल 22 प्रमुख डायवर्जन पॉइंट चिन्हित किए हैं. इनमें धौला कुआं फ्लाईओवर, मोती बाग फ्लाईओवर, जनपथ-सीपी, पटेल चौक, आरएमएल अस्पताल राउंडअबाउट, लोदी रोड, मंडी हाउस और मथुरा रोड-नीला गुंबद जैसे प्रमुख इलाके शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: खतरा अभी टला नहीं! खरकई-सुवर्णरेखा उफान पर...जानिए जमशेदपुर में अब कैसी है स्थिति

धौला कुआं

सरदार पटेल मार्ग की तरफ जाने वाली आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा. वैकल्पिक तौर पर रिंग रोड और वंदे मातरम मार्ग का इस्तेमाल किया जा सकता है. एयरपोर्ट या गुरुग्राम जाने वालों के लिए एनएच-48 और गुरुग्राम रोड जैसे रास्ते सुझाए गए हैं.

मोती बाग

शांति पथ की ओर जाने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा. कई यात्राओं के लिए रिंग रोड और राव तुलाराम मार्ग विकल्प रहेंगे.

कनॉट प्लेस और जनपथ

कस्तूरबा गांधी मार्ग/आउटर सर्कल और जनपथ के आसपास सी-हेक्सागन की तरफ जाने वाली आवाजाही प्रभावित होगी. वैकल्पिक रास्तों में कालीबाड़ी रोड, शहीद भगत सिंह मार्ग, पंचकुइयां रोड, मिंटो रोड और बाराखंभा रोड शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: झारखंड में बारिश से हाहाकार, उफन रहीं 4 बड़ी नदियां; आज इन 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

लोदी रोड और मथुरा रोड

लोदी फ्लाईओवर के नीचे मथुरा रोड से भारत मंडपम की ओर जाने वाले ट्रैफिक को नियंत्रित किया जाएगा. जरूरत के अनुसार लोदी रोड, नीला गुंबद, बारापुला फ्लाईओवर और लाला लाजपत राय मार्ग का इस्तेमाल किया जा सकता है.

मंडी हाउस

फिरोज शाह रोड, भगवान दास रोड और कॉपरनिकस मार्ग की ओर जाने वाली आवाजाही प्रभावित हो सकती है. वैकल्पिक रास्तों में बाराखंभा रोड और सिकंदरा रोड शामिल हैं.

BRICS Summit कब होगा?

BRICS Summit 2026 का आयोजन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में होना है. 2 सितंबर की मोटरकेड रिहर्सल इसी बड़े आयोजन की सुरक्षा और आवाजाही की तैयारियों का हिस्सा है.