Saturday, 24 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

पहले राम, फिर दशरथ और बीच में बन गए थे भोजपुरी एक्टर, फिल्म थी 'देवर भाभी'... को-स्टार ने बताया सेट पर कैसे थे अरुण गोविल

INT News24 October 2026 at 05:38 pm

अरुण गोविल... यह महज एक नाम नहीं है, आम लोग आज भी उन्हें 'राम' के रूप में ही जानते हैं. रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने के बाद से उनकी छवि कुछ ऐसी बनी कि वो जहां भी जाते, लोग हाथ जोड़कर बस यही कहते- "राम आ गए, राम आ गए!"

सालों तक पर्दे पर उनकी यही 'राम' वाली छवि रही, फिर 14 फरवरी 2024 को एंटरटेनमेंट गलियारों से खबर आई कि नितेश तिवारी की अपकमिंग 'रामायण' में अरुण गोविल अब 'राजा दशरथ' का रोल निभाने जा रहे हैं, यानी बड़े पर्दे पर वह 'राम' बन रहे रणबीर कपूर के पिता के अवतार में नजर आएंगे.

हर कोई कंफर्मेशन का इंतजार करने लगा. इसके बाद 18 जुलाई 2026 को भारत मंडपम में हुए फिल्म के ग्रैंड लॉन्च इवेंट में खुद अरुण गोविल ने इस नई भूमिका पर ऑफिशियल मुहर लगा दी. रही-सही कसर 7 अक्टूबर 2026 को पूरी हो गई, जब मेकर्स ने 'राजा दशरथ' के रूप में उनका दमदार सोलो पोस्टर रिलीज कर दिया.

ये बात हम आपको इसलिए बता रहे हैं, क्योंकि घर-घर में पूजे जाने वाले अरुण गोविल ने फिल्मों और टीवी के अलावा भोजपुरी सिनेमा में भी खूब गर्दा उड़ाया है.

हां सही सुना आपने उन्होंने भोजपुरी में एक-दो नहीं, बल्कि 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं.

सबसे ज्यादा हिट फिल्म साल 2004 में आई देवर भाभी थी. इसमें अरुण गोविल के साथ उपासना सिंह ने भी काम किया था.

जब सेट पर उपासना सिंह से मिले थे अरुण गोविल, एक्ट्रेस ने बताया कैसा था बर्ताव

अब 22 साल बाद उपासना सिंह ने उनके साथ काम करने पर बात की थी. उन्होंने कहा,

अरुण जी जब मेरे को-एक्टर बने थे, उससे पहले उनकी रामायण सीरियल आई थी और मैं उस समय पंजाब में थी और बहुत बड़ी फैन थी. जब हम दोनों सेट पर मिले तो उनका नेचर काफी अच्छा था. अरुण जी न सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर हैं, बल्कि एक नेक इंसान भी हैं. इतना बड़ा नाम होने के बावजूद उनके अंदर रत्ती भर भी शो-ऑफ या दिखावा नहीं है. उनके साथ काम करने का मेरा अनुभव बहुत ही शानदार रहा है. उनकी पत्नी लेखा गोविल जी के साथ भी मेरे काफी अच्छे संबंध रहे हैं.

बड़े भाई की मौत और भाभी की जिम्मेदारी... जानिए क्या थी फिल्म 'देवर भाभी' की कहानी?

अगर बात करें देवर भाभी की कहानी की तो अरुण गोविल ने इसमें ठाकुर हरिश्चंद्र के छोटे भाई विजय का किरदार निभाया था. एक एक्सीडेंट में हरिश्चंद्र की मौत होने के बाद सारी जिम्मेदारी विजय पर आ जाती है. वह अपनी भाभी को संभालता है. फिर रिश्तों और जिम्मेदारियों के बोझ के बीच देवर-भाभी के पवित्र रिश्ते की परीक्षा होती है.

उनकी दूसरी भोजपुरी फिल्मों की लिस्ट यहां देखिये

गंगा धाम (1980): यह उनकी पहली भोजपुरी फिल्म थी. इसमें उनके अपोजिट बॉलीवुड के खूंखार विलेन शक्ति कपूर भी थे. बीएस थापा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में मोहम्मद रफी और आशा भोसले जैसे दिग्गजों ने अपनी आवाज दी थी. प्यारी दुल्हनिया (1989): 'रामायण' के ठीक बाद आई इस फिल्म में उनके साथ मीरा माधुरी और बंदिनी मिश्रा नजर आई थीं. गांव देस (1997): कुणाल सिंह के साथ आई उनकी यह फिल्म आज भी भोजपुरी की 'कल्ट क्लासिक' मानी जाती है. बाबुल प्यारे (2006): राज बब्बर के साथ आई उनकी यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी.

ये भी पढ़ें: रामायण इवेंट में भावुक हुए रणबीर कपूर, कहा भगवान राम का रोल निभाना बड़ी जिम्मेदारी, अरुण गोविल ही मेरी प्रेरणा