entertainment
Bigg Boss 20: बेघर होने के बाद छलका अमन गांधी का दर्द, बोले- 'मैं शो में खुद को खुलकर नहीं दिखा पाया!'

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' फेम टीवी एक्टर अमन गांधी का 'Bigg Boss 20' का सफर खत्म हो चुका है. घर से एविक्ट होने के बाद अमन ने अपने दिल की बात खुलकर रखी है. अपने एग्जिट इंटरव्यू में अमन ने माना कि वह बिग बॉस के घर में अपनी असली पर्सनैलिटी और रियल टैलेंट को दर्शकों के सामने सही तरीके से नहीं रख पाए.
'घर के अंदर असली अमन गायब था'- एक्टर का बड़ा कबूलनामा
अमन ने अपने गेम और बिहेवियर पर खुलकर बात करते हुए कहा, "मैं खुद को सही से एक्सप्रेस नहीं कर पाया. जितने लोग मुझे जानते हैं, सबने मुझसे यही कहा कि शो में अमन कहीं न कहीं गायब था. यानी वो असली अमन दिख ही नहीं रहा था जो मैं असल जिंदगी में हूं. मैं अंदर बैठकर भी यही सोचता था कि भाई, लोग तुझे जिस अंदाज के लिए पसंद करते हैं, तू वो यहां क्यों नहीं कर पा रहा?"
अमन ने आगे वजह बताते हुए कहा कि शो का भारी दबाव, थोड़ा निगेटिव माहौल और एक साथ इतनी सारी चीजें सिर पर हावी हो जाती हैं कि इंसान समझ ही नहीं पाता. इसी प्रेशर के चलते वह खुलकर अपनी बात नहीं रख सके.
लाइफलाइन सिस्टम और एविक्शन का खेल
गौरतलब है कि बिग बॉस 20 में इस बार खास 'लाइफलाइन सिस्टम' लाया गया था, जहां हर कंटेस्टेंट को एलिमिनेशन से बचने के लिए दो अतिरिक्त लाइफलाइन दी गई थीं. अमन पहले ही हफ्ते कम वोट मिलने की वजह से अपनी पहली लाइफलाइन गंवा चुके थे. बीते हफ्ते वह लगातार दूसरी बार मैरी कॉम और उदिति सिंह के साथ बॉटम-3 में आए और सबसे कम वोट मिलने के चलते उनकी आखिरी लाइफलाइन भी खत्म हो गई, जिसके बाद उन्हें बेघर होना पड़ा.
नकुल ढुल के कमेंट्स पर अमन ने साधी थी चुप्पी
शो के दौरान वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल ढुल के साथ अमन का विवाद भी चर्चा में रहा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नकुल ने अमन की सेक्शुअलिटी को लेकर कुछ असहज करने वाले कमेंट्स किए थे, जिससे अमन काफी अनकंफर्टेबल हो गए थे. हालांकि उस वक्त अमन ने तुरंत नकुल से सीधा झगड़ा करने के बजाय बाकी घरवालों से इस बारे में बात की थी, जिस पर कई कंटेस्टेंट्स ने सवाल भी उठाए थे कि अमन ने नकुल को मौके पर ही करारा जवाब क्यों नहीं दिया.
ये भी पढ़ें: Photo Story: सिनेमा का सबसे महंगा टिकट? एक टिकट ₹3,400 का, दूसरा ₹5 लाख में नीलाम! देखें पूरी लिस्ट