Thursday, 22 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · गुजरात

मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतरे, रेल संचालन प्रभावित, सुरेंद्रनगर यार्ड की घटना

INT News21 October 2026 at 10:48 pm

राजकोट. पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल के सुरेंद्रनगर यार्ड में बुधवार को एक खाली मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतर गए। दोपहर करीब 1.30 बजे हुई इस घटना के कारण रेल परिचालन प्रभावित हुआ। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सूचना मिलने पर रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में कानपुर के निकट पनकी धाम से गुजरात के हापा जा रही मालगाड़ी यार्ड में लूप लाइन से मुख्य लाइन की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान उसके दो वैगन पटरी से उतर गए। घटना के बाद रेलवे ने कई यात्री ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से चलाने का निर्णय लिया। इसके अलावा सुरेंद्रनगर और वढवाण सिटी के बीच चलने वाली दो पैसेंजर ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। अहमदाबाद-खड़गपुर के बीच स्पेशल ट्रेन कल अहमदाबाद. पश्चिम रेलवे द्वारा फेस्टिवल सीजन के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अहमदाबाद-खड़गपुर के बीच विशेष किराए पर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। अहमदाबाद-खड़गपुर स्पेशल ट्रेन (नं. 02833) 23 अक्टूबर शुक्रवार को अहमदाबाद से सुबह 9:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 5:10 बजे खड़गपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन (नं. 02834) खड़गपुर-अहमदाबाद स्पेशल गुरुवार को दोपहर 1:50 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। मार्ग में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन वडोदरा, भरूच, सूरत, नंदुरबार, भुसावल, अकोला, बडनेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला एवं टाटानगर स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं द्वितीय सामान्य श्रेणी के कोच होंगे।