Thursday, 22 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

रेलवे अंडरब्रिज के पास हाइट गेज में फंसा ट्रक:हरदा-मगरधा मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही ठप; क्रेन से हटाई जा रही गाटर

INT News21 October 2026 at 10:35 pm

हरदा में बुधवार रात करीब 9 बजे मगरधा रोड पर रेलवे अंडरब्रिज के पहले लगा हाइट गेज एक मालवाहक ट्रक की टक्कर से टूट गया। अधिक ऊंचाई का माल भरा होने के कारण ट्रक (MP09 HH 6806) हाइट गेज में फंस गया, जिससे हरदा-मगरधा मार्ग पर एक घंटे से अधिक समय से बसों, हार्वेस्टर समेत बड़े वाहनों की आवाजाही बाधित है। रेलवे प्रशासन ने ट्रक को निकालने के लिए क्रेन बुलाई है। फिलहाल कार और दोपहिया वाहन निकल रहे हैं, जबकि बड़े वाहनों को रास्ता खुलने का इंतजार है। ट्रक की ऊंचाई ज्यादा होने से टूटा गाटर जानकारी के अनुसार, ट्रक मगरधा की ओर से हरदा आ रहा था। उसमें माल भरा हुआ था और ऊंचाई अधिक होने के कारण वह रेलवे अंडरब्रिज के पहले लगे हाइट गेज से टकरा गया। टक्कर से हाइट गेज का गाटर टूट गया और ट्रक वहीं फंस गया। क्रेन से हटाया जा रहा ट्रक ट्रक फंसने के बाद मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही रुक गई। बसें और हार्वेस्टर भी यहां से नहीं निकल पा रहे हैं। रेलवे प्रशासन क्रेन की मदद से ट्रक की छत पर फंसे गाटर को हटाने और वाहन को निकालने में जुटा है। इसके बाद ही बड़े वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकेगी। फिलहाल छोटे वाहनों के लिए रास्ता खुला है, लेकिन बड़े वाहनों के चालकों को जाम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।