national · दिल्ली
श्री गुरु अमरदास जी के ज्योति-ज्योत दिवस पर राजनाथ सिंह और नितिन नवीन समेत कई नेताओं ने किया नमन
INT News26 September 2026 at 11:06 am

नई दिल्ली, 26 सितंबर। सिख धर्म के तृतीय गुरु श्री गुरु अमरदास जी के ज्योति ज्योत दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि श्री गुरु अमरदास जी के उच्च आदर्श, आध्यात्मिक दृष्टि और मानव कल्याण के प्रति समर्पित दिव्य जीवन सदैव सभी को प्रेरणा देता रहेगा।