national
बिहार : किशनगंज में युवती से बदसलूकी का पुराना वीडियो वायरल, एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
INT News26 September 2026 at 11:37 am

किशनगंज, 26 सितंबर। बिहार में युवतियों और महिलाओं से बदसलूकी के वीडियो सामने आने के बीच किशनगंज जिले से भी एक पुराना मामला सामने आया है। दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।