national · दिल्ली
दिल्ली: लॉक तोड़कर चुराते थे वाहन, शाहदरा पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
INT News26 September 2026 at 11:28 am

नई दिल्ली, 26 सितंबर। शाहदरा जिले की गांधी नगर पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की दो होंडा एक्टिवा स्कूटी और एक मोबाइल फोन बरामद किए गए।