national · दिल्ली
दहेज केस में फरार चल रहे आरोपी को द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार
INT News26 September 2026 at 11:32 am

नई दिल्ली, 26 सितंबर। दिल्ली के द्वारका जिले की एंटी-जेल बेल एंड प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर सेल की टीम ने दहेज के एक मामले में ट्रायल से भाग रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेंद्र (33) निवासी रूप नगर, दिल्ली के रूप में हुई है।