entertainment
जिस चीज से डर लगे, उसे जरूर करना चाहिए, उज्ज्वल निकम का रोल निभाने पर बोले राजकुमार राव
INT News26 September 2026 at 11:13 am

मुंबई, 26 सितंबर। अभिनेता राजकुमार राव और वामिका गब्बी आगामी फिल्म 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' में नजर आएंगे। दोनों कलाकारों सरकारी वकील उज्ज्वल निकम (राजकुमार राव) और पत्नी ज्योति निकम (वामिका गब्बी) का किरदार निभाने को लेकर अपनी शुरुआती घबराहट के बारे में बताया।