national · दिल्ली
कांग्रेस-सपा में टकराव बढ़ा, इकरा हसन के बयान पर इमरान बोले- 'न करें गठबंधन, हम क्या भीख मांग रहे'
INT News26 September 2026 at 11:35 am

नई दिल्ली, 26 सितंबर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच घमासान है। इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सपा सांसद इकरा हसन के बयान 'बिना गठबंधन कांग्रेस कुछ नहीं पाएगी' पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन नहीं करना है तो न करें। हम अपने काम पर लगे हुए हैं।