national · महाराष्ट्र
मुंबई : किन्नर बनकर घर में घुसा युवक, एयरहोस्टेस से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार
INT News21 August 2026 at 11:25 pm

मुंबई, 21 अगस्त। मुंबई के पवई इलाके में एक एयरहोस्टेस के साथ कथित दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को किन्नर बताकर पीड़िता का भरोसा जीता और फिर उसके घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान अनिल शिंदे के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने घटना के कुछ घंटों के भीतर ठाणे के कलवा इलाके से गिरफ्तार कर लिया।