Saturday, 22 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · पश्चिम बंगाल

बंगाल में घुसपैठ पर सियासत तेज, बीएसएफ को जमीन न देने पर घिरी पूर्व ममता सरकार

INT News21 August 2026 at 11:27 pm

कोलकाता, 21 अगस्त। पश्चिम बंगाल में अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य सरकार के मंत्री उमेश राय ने दावा किया है कि केंद्र की मांग पर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फेंसिंग के लिए जरूरी 80 फीसदी जमीन बीएसएफ को सौंप दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले ममता सरकार जमीन देने में आनाकानी करती थी, जिससे घुसपैठ की समस्या गंभीर बनी रही। वहीं इस मुद्दे पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. मधुचंद्र कर ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने सीमा घुसपैठ जैसे अहम मुद्दे पर फोकस किया है।