national
त्रिपुरा : सीएम साहा ने छात्रों से एकाग्रता के साथ पढ़ाई करने और लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने का किया आग्रह
INT News21 August 2026 at 11:31 pm

अगरतला, 21 अगस्त। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शुक्रवार को छात्रों से एकाग्रता के साथ पढ़ाई करने और लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी माहौल में सफलता के लिए लगन और ज्ञान की खोज बहुत जरूरी है।