Saturday, 22 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

दिल्ली: साहिल लोचब की एफआईआर दर्ज, कांग्रेस ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना

INT News21 August 2026 at 11:23 pm

नई दिल्ली, 21 अगस्त। जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्र साहिल लोचब की शिकायत पर एफआईआर दर्ज होने के बाद कांग्रेस ने इसे राहुल गांधी की लगातार कोशिशों का नतीजा बताया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार की आलोचना की।