national · झारखंड
एमएमडीआर बिल पर संजय सेठ का हेमंत सरकार पर हमला, बोले- अवैध खनन रोकने पर मिलेगा 3 लाख करोड़ राजस्व
INT News21 August 2026 at 11:18 pm

रांची, 21 अगस्त। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल, 2026 का विरोध करने पर झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस बिल से राज्य को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी, अवैध खनन पर रोक लगेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।