national
महाराष्ट्र: दौंड में महिला पर जानलेवा हमला, पति व उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज
INT News21 August 2026 at 11:29 pm

दौंड, 21 अगस्त। महाराष्ट्र के दौंड शहर के डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र में 25 वर्षीय महिला पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर उसके पति और उसके एक मित्र के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।