समाचार · झारखंड
JPSC फॉरेस्ट रेंज अफसर मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 743 अभ्यर्थी हुए सफल

रांची से संजीव सिंह की रिपोर्ट
JPSC Forest Range Officer: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने 170 पदों के लिए फॉरेस्ट रेंज अफसर (वन क्षेत्र पदाधिकारी) के लिए मुख्य परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया है. इसमें 743 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं. चयनित अभ्यर्थी को अब 22, 23, 24 व 25 जुलाई 2026 को शारीरिक परीक्षण में शामिल होना होगा. इसके लिए जगह और तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी.
जनवरी 2026 में हुई मुख्य परीक्षा
जुलाई 2024 से चल रही नियुक्ति प्रक्रिया के तहत प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) का आयोजन 29 जून 2025 को लिया गया था. जिसमें लगभग 14 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए. बायोमैट्रिक उपस्थिति को लेकर कई केंद्र में अभ्यर्थियों ने हंगामा भी किया था. इसके बाद आयोग ने तीन जुलाई 2025 को मॉडल उत्तर जारी किया गया था. इसके बाद संशोधित मॉडल उत्तर 26 अगस्त, 10 अक्तूबर, 13 अक्तूबर व 11 नवंबर 2025 को जारी किया गया. पांच दिसंबर 2025 को पीटी का रिजल्ट जारी किया गया. जिसमें 2405 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए. आयोग द्वारा 22 व 24 जनवरी 2026 को मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया. मुख्य परीक्षा के बाद तीन जुलाई 2026 को रिजल्ट जारी किया गया. मुख्य परीक्षा 550 अंकों की ली गयी थी. इंटरव्यू 50 अंकों का होगा.
कुल 170 पदों में अनारक्षित के 79 पद
फॉरेस्ट रेंज अफसर नियुक्ति में कुल 170 पदों में 79 पद अनारक्षित हैं. जबकि एससी के एक, एसटी के 47, बीसी वन के 15, बीसी टू के 12 और इडब्ल्यूएस के 16 पद हैं.
शारीरिक जांच के मानदंड
फॉरेस्ट रेंज अफसर नियुक्ति के लिए शारीरिक परीक्षण में पुरूष की ऊंचाई एसटी के लिए 152.5 सेमी और अन्य कोटि के लिए 163 सेमी जरूरी है. वहीं एसटी महिला के लिए 145 सेमी और अन्य कोटि के लिए 150 सेमी होनी चाहिए. शारीरिक परीक्षण पुरष के लिए चार घंटे में 25 किलोमीटर पैदल चलना और महिला के लिए चार घंटे में 14 किलोमीटर पैदल चलना है.
यह भी पढ़ें- पलामू: कैदी के फरार होने की उड़ी अफवाह, उग्र ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, SDPO ने शांत किया बवाल
यह भी पढ़ें- मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफसर की कमी पर एनएमसी सख्त, दिया 45 दिनों की मोहलत
यह भी पढ़ें- देवघर AIMS में ECHS सेवा को हरी झंडी, झारखंड-बिहार के हजारों पूर्व सैनिकों को अब नहीं जाना होगा दिल्ली-रांची