समाचार · हरियाणा
भिवानी में चोरी का आरोपी काबू:4 लाख बरामद, शौक पूरा करने डेरे में रखे बैग से चुराए थे लाखों
भिवानी के थाना सिविल लाइन पुलिस ने डेरे में रखें बैग से लाखों रुपए चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी से चोरी की गई रकम में से 400000 रुपए बरामद किए हैं। शिकायतकर्ता ने थाना सिविल लाइन पुलिस को शिकायत दी कि राजीव कॉलोनी में उनके समाज का डेरा है। जहां राहुल नामक युवक खाना बनाने का काम करता था। राहुल ने अलग-अलग तारीखों में उनके बैग से करीब 8-9 लाख रुपए चोरी कर लिए। शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। 4 लाख बरामद
भिवानी थाना सिविल लाइन की पुलिस चौकी सेक्टर-13 के मुख्य सिपाही अशोक कुमार ने डेरे से बैग में रखे लाखों रुपए चोरी करने की वारदात में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंजाब के संगरूर की रामनगर बस्ती निवासी राहुल पुत्र नरेश के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई रकम में से 4 लाख रुपए बरामद किए हैं। शौक पूरा करने व पैसों के लालच में चोरी की
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने शौक पूरे करने और पैसों के लालच में आकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर चोरी की गई शेष राशि तथा वारदात से संबंधित अन्य तथ्यों का पता लगाया जाएगा।