समाचार · मध्य प्रदेश
मंदसौर में कल 4 घंटे बिजली कटौती:जीवागंज फीडर का मानसून मेंटेनेंस, सुबह 8 से 12 बजे तक बिजली बंद
INT News5 October 2026 at 10:18 pm
मंदसौर में मंगलवार यानी कल 4 घंटे बिजली बंद रहेगी। बिजली कंपनी के जीवागंज फीडर पर मानसून मेंटेनेंस के चलते सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक रखरखाव का काम किया जाएगा। इन इलाकों में बिजली रहेगी प्रभावित मेंटेनेंस के कारण स्टेडियम उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इनमें गोल चौराहा, बीपीएल चौराहा, पुलिस कंट्रोल रूम, महाराणा प्रताप बस स्टैंड, लक्कड़पीठा, बालागंज का कुछ हिस्सा और सब्जी मंडी के आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। कंपनी के अनुसार, इससे करीब 1,965 उपभोक्ता प्रभावित होंगे। जरूरी काम पहले निपटाने की अपील विभाग ने लोगों से बिजली से जुड़े जरूरी काम शटडाउन के समय से पहले पूरे करने की अपील की है। कंपनी ने बताया कि मेंटेनेंस का काम जल्दी पूरा होने पर बिजली आपूर्ति तय समय से पहले भी बहाल हो सकती है।