Thursday, 24 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

ओरछा में रामराजा सरकार की जलविहार परंपरा निभाई:पुलिस ने दी सलामी, शोभायात्रा मुख्य रास्तों से बेतवा तट पहुंची

INT News23 September 2026 at 10:54 pm

ओरछा में बुधवार को भाद्रपद शुक्ल द्वादशी पर श्री रामराजा सरकार की बरसों पुरानी जलविहार परंपरा निभाई गई। शाम करीब 7 बजे रामराजा सरकार की छोटी प्रतिमा को विमान में विराजित कर गाजे-बाजे, शंख की ध्वनि और जयकारों के साथ बेतवा नदी के लिए रवाना किया गया। मंदिर से विमान निकलने से पहले तहसीलदार जगदीश रंधवा और थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह गुर्जर की मौजूदगी में पुलिस के जवानों ने भगवान को सलामी दी। इसके बाद भव्य शोभायात्रा शहर के मुख्य रास्तों से होती हुई बेतवा तट पहुंची। इस दौरान शहर के गणेश पंडालों से भी गणेश प्रतिमाओं को विमानों में रखकर नदी किनारे लाया गया। कलेक्टर और अधिकारियों ने की पूजा बेतवा किनारे मंदिर के आचार्य वीरेंद्र विदुआ ने विधि-विधान से पूजा कराई और रामराजा सरकार की प्रतिमा को पवित्र जल से स्नान कराया गया। इस पावन मौके पर कलेक्टर और मंदिर प्रबंधक जमुना भिड़े और सीईओ रोहन सक्सेना भी मौजूद रहे और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद प्रतिमा को वापस मंदिर लाया गया।