Thursday, 24 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

नीमच में 4 घंटे बंद रहेगी बिजली:औद्योगिक क्षेत्र, पुलिस लाइन पर असर, सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक मेंटनेंस

INT News23 September 2026 at 10:59 pm

नीमच शहर में गुरुवार को चार घंटे बिजली गुल रहेगी। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने जरूरी मेंटेनेंस के काम के चलते यह फैसला लिया है। सहायक यंत्री ने बताया कि पोस्ट मेंटेनेंस के काम की वजह से 11 केवी कनावटी जेल फीडर की बिजली सप्लाई सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक बंद रखी जाएगी। इस दौरान मुख्य रूप से औद्योगिक क्षेत्र, पुलिस लाइन और स्कीम नंबर 36-ए के कुछ हिस्सों में पावर कट रहेगा। अधिकारियों ने काम निपटाने की दी सलाह बिजली कंपनी अधिकारियों ने बताया कि काम की जरूरत के हिसाब से कटौती का समय थोड़ा घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है। इसलिए संबंधित इलाकों के रहवासियों और औद्योगिक संस्थानों से अपील की गई है कि वे सुबह के समय अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें।