समाचार · मध्य प्रदेश
जबलपुर में महिला प्रधान आरक्षक लाइन अटैच:SP ऑफिस से आदेश जारी, आगामी आदेश तक पुलिस लाइन में पदस्थ
INT News24 September 2026 at 12:01 am
जबलपुर के थाना कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक कमला पटेल एसपी ने लाइन अटैच कर दिया है। 23 सिंतबर को देर रात जारी हुए आदेश में प्रधान आरक्षक कमला पटेल थाना कोतवाली जबलपुर को अस्थाई रुप से आगामी आदेश पर्यंत पुलिस लाइन जबलपुर पदस्थ किया गया है। बता दें, रविवार को एक रियल एस्टेट कारोबारी की शिकायत पर एक महिला को होटल से ढाई लाख रुपए के साथ पकड़ा था। महिला पर आरोप था कि उसने ग्वारीघाट निवासी सार्थक सिंह को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल कर रही थी, जिसकी शिकायत उसने कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी।