national · दिल्ली
11 आसियान देशों की महिला सैन्य अधिकारियों से मिले सेना प्रमुख जनरल सेठ
INT News13 August 2026 at 09:21 pm

नई दिल्ली, 13 अगस्त। भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने गुरुवार दिल्ली में आसियान देशों की महिला सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान सेना प्रमुख ने और महिला सैन्य अधिकारियों सम्मानित किया। ये महिला सैन्य अधिकारी, सेंटर फॉर यूनाइटेड नेशन पीस कीपिंग द्वारा आयोजित आसियान-संयुक्त राष्ट्र महिला सैन्य अधिकारी पाठ्यक्रम में हिस्सा ले रही हैं।