national · उत्तर प्रदेश
राम मंदिर प्रकरण पर संतों की अपील- जांच पूरी होने तक धैर्य रखें, दोषियों पर होगी कार्रवाई
INT News4 July 2026 at 07:39 pm

अयोध्या, 4 जुलाई। राम मंदिर से जुड़े कथित धन के दुरुपयोग और चोरी के मामले को लेकर अयोध्या के संतों ने प्रतिक्रिया दी। महंत विजय दास, हनुमान बाग के महंत अवधेश दास जी महाराज और जानकी घाट बड़ा स्थान के रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण ने मामले में जांच पूरी होने तक धैर्य रखने की अपील की। साथ ही, कुछ संतों ने विपक्ष पर इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया।