Saturday, 4 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

सुकमा में कांग्रेस संगठन मजबूत:केरातोग पंचायत में 114 ग्रामीणों ने छोड़ा सीपीआई का साथ, हरीश कवासी बोले- कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ रहा है

INT News3 July 2026 at 11:11 pm

सुकमा जिले की केरातोग ग्राम पंचायत में कांग्रेस को बड़ी मजबूती मिली है। यहां मारीपारा और माटापारा के 114 ग्रामीणों ने सीपीआई छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ले ली। इनमें मारीपारा के 64 और माटापारा के 50 ग्रामीण शामिल हैं। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरीश कवासी की मौजूदगी में सभी ग्रामीण कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने नए सदस्यों का पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर हरीश कवासी ने कहा कि कांग्रेस की जनहित की नीतियों और संगठन के काम से प्रभावित होकर लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए लोगों के आने से संगठन और मजबूत होगा और क्षेत्र में कांग्रेस की पकड़ बढ़ेगी। कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस नेताओं ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में और भी लोग कांग्रेस से जुड़ेंगे। वहीं, नए सदस्यों ने भी कांग्रेस को मजबूत करने और जनता के हित में काम करने का संकल्प लिया।