national
सरकार की उदासीनता ने ओडिशा में स्वास्थ्य सेवाओं को पंगु बना दिया है: बीजद
INT News3 July 2026 at 11:17 pm

भुवनेश्वर, 3 जुलाई। राज्य भर में बुधवार से डॉक्टरों द्वारा 10 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाओं में काफी बाधा आई। इस बीच विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) ने शुक्रवार को राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि उसकी उदासीन और लापरवाही भरी नीति के कारण राज्य भर में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से ठप हो गई हैं।