Saturday, 4 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

MP में 9 IPS के तबादले, शाजापुर-शहडोल के SP बदले:रुचि वर्धन बनीं भोपाल ग्रामीण IG, सागर-नर्मदापुरम को भी मिले नए आईजी

INT News3 July 2026 at 11:26 pm

राज्य सरकार ने देर रात 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। तबादलों में शहडोल और शाजापुर के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं। संजय कुमार अग्रवाल को शहडोल और प्रियंका शुक्ला को शाजापुर का एसपी बनाया गया है। वहीं सागर, नर्मदापुरम और भोपाल ग्रामीण में नए आईजी की पदस्थापना की गई है। मिथिलेश शुक्ला को सागर रेंज का आईजी बनाया गया है। वे वर्तमान में नर्मदापुरम जोन के आईजी हैं और उनके पास ही सागर आईजी का अतिरिक्त प्रभार भी था। हिमानी खन्ना के सेवानिवृत्त होने के बाद सागर आईजी का पद अतिरिक्त प्रभार के रूप में संचालित किया जा रहा था। गृह विभाग ने चंद्रशेखर सोलंकी, जो वर्तमान में इंदौर एसएएफ रेंज में पदस्थ हैं, को आईजी नर्मदापुरम पदस्थ किया है। वहीं आईजी प्रशासन, पीएचक्यू के पद पर पदस्थ रुचि वर्धन मिश्रा को आईजी ग्रामीण जोन भोपाल बनाया गया है। किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी कटियार और अनुराग को अतिरिक्त जिम्मेदारी विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) आदर्श कटियार को वर्तमान जिम्मेदारी के साथ स्पेशल डीजी, दूरसंचार पीएचक्यू का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। आईजी इंदौर ग्रामीण जोन अनुराग को आईजी एसएएफ इंदौर रेंज और आईजी आरएपीटीसी इंदौर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। -------------------

यह खबर भी पढ़ें CM की डेडलाइन खत्म होने के बाद A+ में ट्रांसफर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से तय की गई शुक्रवार रात 8 बजे की डेडलाइन खत्म होने के करीब दो घंटे बाद रात 10 बजे पुलिस विभाग ने तबादला आदेश जारी किए। इनमें EOW के आरक्षक, सब-इंस्पेक्टर (SI) और इंस्पेक्टर स्तर के कर्मचारियों की तबादला सूची शामिल है। पढ़ें पूरी खबर