world
गाजा में स्वास्थ्य व्यवस्था ढहने की कगार पर, 11,000 से ज्यादा सर्जरी टलीं : फिलिस्तीनी राजदूत
INT News3 July 2026 at 11:14 pm

नई दिल्ली, 3 जुलाई। भारत में फिलिस्तीनी राजदूत अब्दुल्ला एम. अबू शावेश ने शुक्रवार को गाजा की स्थिति को 'बहुत खराब' बताया। उन्होंने कहा कि वहां का स्वास्थ्य सिस्टम लगभग पूरी तरह से टूटने की कगार पर है और 11,000 से ज्यादा सर्जरी टाल दी गई हैं।