national · महाराष्ट्र
सिया गोयल ने मीडिया को दिखाई 'फिंगर' या फिर लगी है चोट, पिता ने बताई सच्चाई
INT News4 July 2026 at 06:44 pm

पुणे, 4 जुलाई। केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल ने शनिवार को अपनी बेटी द्वारा मीडिया के सामने कथित अश्लील इशारे पर सफाई दी है। उन्होंने दावा किया कि कानूनी कार्रवाई के तहत उनके घर आने पर सिया की उंगलियों में चोट लग गई थी।