entertainment
कंगना रनौत के फिर बदले सुर, 'गटर जनरेशन' बोलने के बाद अब जेन जी के सामने टेके घुटने, दिया हैरान करने वाला बयान

‘जेन जी’ को लेकर दिए गए अपने पुराने बयान के बाद विवादों में रहीं बीजेपी सांसद और एक्टेस कंगना रनौत ने अब युवाओं को लेकर सकारात्मक बात कही है. शुक्रवार को संसद भवन के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान कंगना ने जेन जी की तारीफ की और उन्हें देश के लिए एक महत्वपूर्ण ताकत बताया. कंगना ने कहा कि देश के युवा तेजी से अपनी संस्कृति और पहचान को आगे बढ़ाने वाले प्रतिनिधि बन रहे हैं. उन्होंने जेन जी को देश की बड़ी संपत्ति बताते हुए कहा कि युवाओं का इस तरह आगे आना खुशी की बात है.
Kangana Ranaut on Gen Z: जेन जी को लेकर कंगना ने क्या कहा?
मंडी की सांसद कंगना रनौत ने कहा कि जेन जी सरकार का भी हिस्सा हैं और देश में सरकार को मिला जनादेश भी युवाओं से जुड़ा है. उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों के गलत भाषा इस्तेमाल करने के कारण पूरी जेन जी पीढ़ी को उसी नजर से नहीं देखा जाना चाहिए. कंगना ने कहा कि अगर कुछ 10-15 लोग गाली-गलौज करते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि पूरी जेन जी पीढ़ी वैसी ही है. उन्होंने युवाओं को लेकर अपने बयान में काफी सकारात्मक रुख दिखाया.
View on Instagram
Kangana Ranaut's 'Generation Gutter' Remark: क्या था ‘जनरेशन गटर’ वाला विवाद?
कुछ समय पहले प्रदर्शनों के दौरान युवाओं की भाषा और व्यवहार पर कंगना रनौत ने नाराजगी जताई थी. उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रदर्शन से जुड़े वीडियो और रील्स को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. इसी दौरान उन्होंने कुछ युवाओं के लिए ‘जनरेशन गटर’ शब्द का इस्तेमाल किया था. कंगना ने अपनी पोस्ट में प्रदर्शन में शामिल युवाओं की भाषा और व्यवहार की आलोचना की थी. उन्होंने कहा था कि सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो में इस्तेमाल की गई भाषा उन्हें काफी खराब लगी. इसके अलावा कंगना ने प्रदर्शन में शामिल महिलाओं और युवतियों को लेकर भी टिप्पणी की थी. उन्होंने उन्हें पश्चिमी सोच से प्रभावित बताया था और पारंपरिक घरेलू जिम्मेदारियों को लेकर भी सवाल उठाए थे.
Sonu Sood Reacted to Kangana's Remark: सोनू सूद ने भी की थी कंगना के बयान की आलोचना
कंगना के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था. कई लोगों ने उनके बयान पर आपत्ति जताई थी. अभिनेता सोनू सूद ने भी कंगना की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे शर्मनाक बताया था. अब कंगना के नए बयान के बाद जेन जी को लेकर उनका बदला हुआ रुख चर्चा में है. पहले जहां उन्होंने कुछ युवाओं के व्यवहार पर कड़ी टिप्पणी की थी, वहीं अब उन्होंने पूरी युवा पीढ़ी को देश की ताकत और बड़ी संपत्ति बताया है.
ये भी पढ़ें: करण जौहर से जंग, ऋतिक संग कानूनी लड़ाई से राजनीति तक.. ये हैं कंगना रनौत के 7 सबसे बड़े विवाद