समाचार · मध्य प्रदेश
प्रतिष्ठा उत्सव : आज होगा गोशाला का लोकार्पण
INT News14 August 2026 at 05:52 am
खंडवा| केशव सेवा धाम में चल रहे प्रतिष्ठा उत्सव के तहत दूसरे अनुष्ठान में जला दिवस, फला दिवस, अमिष्ठान दिवस, सप्तपति दिवस और सयाना दिवस हुए। वैदिक ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत अनुष्ठान कराए। पंडित प्रबल दीक्षित ने बताया कि सावन माह को शिव आराधना का पवित्र समय मानते हुए यह आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार शुक्रवार सुबह 8 से 10 बजे के बीच भगवान का नगर भ्रमण होगा। इसके बाद प्रतिष्ठा प्रक्रिया और ग्रहों की पूर्णाहुति कराई जाएगी। कार्यक्रम के बाद नवीन गोशाला और गौ उत्पाद केंद्र के लोकार्पण का प्रस्ताव है। लोकार्पण में स्वामी विवेकानंद पूरी व प्रकाश शास्त्री के शामिल होने की जानकारी दी गई है।