sports
चाइना ओपन: जोकोविच ने ज्वेरेव को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई
INT News4 October 2026 at 11:27 pm
बीजिंग, 4 अक्टूबर। नोवाक जोकोविच ने टॉप सीड अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 4-6, 6-4, 6-4 से मात देकर चाइना ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही उन्होंने एटीपी 500 टूर्नामेंट में अपना अजेय रिकॉर्ड बरकरार रखा।