Wednesday, 18 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

पीएम मोदी का प्रयास संबंध बेहतर बनाना और व्यापार बढ़ाना: भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह

INT News17 November 2026 at 10:43 pm

नई दिल्ली, 17 नवंबर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की क्वाड से जुड़ी गतिविधियों, एससीओ शिखर सम्मेलन में पाकिस्तान को निमंत्रण दिए जाने पर कांग्रेस की आलोचना, ग्रैप-3 की पाबंदियों को हटाए जाने, एसआईआर मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची के मसौदे समेत कई अन्य मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का प्रयास विभिन्न देशों के साथ संबंध बेहतर बनाने, आपसी सहयोग बढ़ाने और व्यापार को आगे ले जाने का है।